फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haridwar News: कबाड़ के गोदामों में आग से हुए नुकसान का होगा आंकलन

विज्ञापन
विज्ञापन
हरिद्वार। रानीपुर कोतवाली क्षेत्र के दादूपुर गोविंदपुर और सलेमपुर में हुए चार गोदामों में हुए अग्निकांड में नुकसान का आंकलन अभी नहीं हो पाया है। अग्निशमन विभाग ने आग लगने के कारणों की जांच भी शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में शॉर्ट सर्किट सामने आया है। मगर अभी विस्तृत जांच होगी।
विज्ञापन

बीते शुक्रवार को सलेमपुर, दादूपुर, गोविंदपुर, बहादराबाद स्थित स्क्रैप के गोदामों में आग लग गई थी। मैक्स ट्रैडिंग कंपनी, डीआर इंटरप्राइजेज, भारत ट्रैडर्स, न्यूज इंडिया इंटरप्राइजेज नाम के गोदामों में लगी आग से लाखों का माल जलकर राख हो गया था। कई घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका था। गोदामों में रखे कारोबारियों के माल के अलावा सभी प्रकार के दस्तावेज, कागजात आग से नष्ट हो गए थे। अग्निशमन अधिकारी बीरबल सिंह का कहना है कि आग लगने के कारणों की जांच चल रही है। अभी शॉर्ट सर्किट से ही आग लगने की बात सामने आई है।
विज्ञापन

-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें