फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेल की सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

Tue, 29 Nov 2016 10:21 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो हरिद्वार
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
पंजाब की नाभा जेल ब्रेक के बाद मंगलवार को जिला जज, डीएम और एसएसपी ने जिला जेल का औचक निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। औचक निरीक्षण से जेल प्रशासन में हड़कंप मचा रहा।  करीब पौने घंटे तक चले निरीक्षण में सब कुछ ठीक ठाक पाया गया। कैदियों ने अधिकारियों को अपनी समस्याओं से अवगत कराया।
विज्ञापन


आजकल नाभा जेल पर हुआ हमला सुर्खियों में है। हरिद्वार जेल में भी कुख्यात सुनील राठी, उसका गैंग और गैंगस्टर लक्कड़पाला बंद है। मंगलवार शाम जिला जज डीपी गैरोला, जिलाधिकारी हरबंस सिंह चुघ व एसएसपी राजीव स्वरुप अचानक जिला जेल पहुंच गए। आला अफसरान के अचानक पहुंचने पर जेल में अफरा तफरी मच गई। अधिकारियों की टीम ने जेल की हर बैरक का निरीक्षण किया। कैदियों से समस्याओं के बारे में जाना। कुछ कैदियों ने पैरोल न मिलने की बात उठाई। स्वास्थ्य सेवाएं बदहाल होने की भी जानकारी दी गई और कानूनी सहायता के संबंध में भी अधिकारियों को बताया। इस दौरान जेल अधीक्षक एसके सुखीजा, जेलर एसएम सिंह, डिप्टी जेलर प्रेम सिंह चौहान, फार्मासिस्ट राकेश मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें