हरिद्वार। कांवड़ यात्रा के अंतिम पड़ाव में सारे इंतजाम ध्वस्त हो गए। डाक कांवड़ के उमड़े सैलाब के आगे पुलिस फोर्स ने हाथ खड़े कर दिए। कांवड़ियों का हुजूम खुद ही अपना रास्ता तय करता रहा।
शनिवार देर शाम से उमड़ रहे सैलाब ने पुलिस महकमे को हिलाकर रख डाला। कांवड़ियों की भीड़ उमड़ने का सिलसिला लगातार चलता रहा। चौपहिया वाहन को लक्सर मार्ग से बैरागी कैंप भेजा जाता रहा। पर, बड़ी संख्या में आ रहे दुपहिया वाहन देशरक्षक तिराहे से सिंहद्वार होकर हाईवे पर पहुंचते रहे और हरकी पैड़ी की तरफ बढ़ते रहे। इधर, यहां से गुजरने वाले डाक कांवड़ ने पूरे हाईवे पर कब्जा किया हुआ था। इधर, सहारनपुर की ओर से आ रहे डाक कांवड़ वाहन भेल की सड़कों पर नजर आए। यही तस्वीर रविवार दिन भर की भी रही।
शहर हो या हाईवे हर जगह केवल कांवड़ राज ही नजर आया। कोई कांवड़िया गंनगहर पटरी पर वाहन दौड़ता नजर आया तो कोई शहर की किसी भी गली से होकर गुजरता रहा। जिस कांवड़िए को जहां से भी आने जाने की जगह मिली वो उसी राह पर चल पड़ा।