फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुरक्षा का मजबूत खाका खींचने में जुटी अर्द्धकुंभ मेला पुलिस

Mon, 04 Jan 2016 12:14 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हरिद्वार
विज्ञापन
विज्ञापन
हरिद्वार। पठानकोट (पंजाब) में दूसरे दिन भी हुए आतंकी हमले ने अर्द्धकुंभ पुलिस की चिंता बढ़ा दी है। आला अफसर अब सुरक्षा का मजबूत खाका खींचने में जुट गए हैं। पैरामिलिट्री फोर्स के अफसरान से भी अर्द्धकुंभ पुलिस के अफसरान ने कई घंटों तक सुरक्षा को लेकर मंथन किया।
विज्ञापन


पिछले दिनों मेरठ में यूपी एसटीएफ की गिरफ्त में आए पाक जासूस इजाज के कबूलनामे ने भी अर्द्धकुंभ पुलिस की नींद उड़ाकर रख दी थी। उसने कबूला था कि वह अर्द्धकुंभ एवं कांवड़ मेले के संबंध में जानकारी जुटाकर पाक में बैठे अपने आकाओं को भेज चुका है। इसकी उसने स्वयं हरिद्वार पहुंचकर रैकी की थी। अर्द्धकुंभ की एसओटीएफ ने भी पाक जासूस से मेरठ पहुंचकर पूछताछ की थी। अभी यह बात ठंडी भी नहीं पड़ी थी कि शुक्रवार को पंजाब के पठानकोट में हुए आतंकी हमले ने अर्द्धकुंभ पुलिस का ध्यान खींचा है।

शुक्रवार को अफसर से लेकर निचले स्तर तक के कर्मचारी हरकत में आए। अफसर बिलकुल भी ढिलाई न होने के निर्देश दे रहे थे लेकिन शनिवार को फिर पठानकोट में ही हमला हुआ। अब अर्द्धकुंभ पुलिस के कान खड़े हो गए हैं। आईजी जीएस मर्तोलिया ने आनन-फानन में पैरामिलिट्री फोर्स एवं पुलिस अफसरान की संयुक्त बैठक ली। निर्देश दिए कि सुरक्षा का मजबूत ब्लू प्रिंट तैयार करें। यह भी कहा गया कि पुलिस पूरी तरह से अलर्ट रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें