फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दूसरे के स्थान पर दे रहा था परीक्षा, पकड़ा

Sat, 26 Oct 2013 11:27 PM IST
अमर उजाला, नारसन।
विज्ञापन
विज्ञापन
दूसरे के स्थान पर परीक्षा दे रहे एक युवक को कक्ष निरीक्षक ने पकड़ लिया। आरोपी के खिलाफ विद्यालय प्रधानाचार्य ने मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन


विद्या विकासनी इंटर कालेज में शनिवार को दोपहर ढाई बजे से साढ़े पांच बजे वाली पाली में ओपन बोर्ड की हाईस्कूल की परीक्षा थी। परीक्षा के दौरान कक्ष निरीक्षक को अनीस नाम के एक छात्र पर संदेह हुआ।

उन्होंने छात्र का प्रवेश पत्र चेक किया और उसका मिलान रिकार्ड से किया। जिससे पता चला कि परीक्षा देने वाला युवक अनीस नहीं है। छात्र से सख्ती से पूछताछ की गई तो उसने बताया कि उसका नाम तैय्यब हसन निवासी तेलीवाला, बहादराबाद है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वह एक शिक्षक के कहने पर अनीस के स्थान पर पेपर दे रहा था। विद्यालय के प्रधानाचार्य दीपक शर्मा ने आरोपी युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने युवक को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें