फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंकिता भंडारी हत्याकांड : अभिनेत्री उर्मिला सनावर गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
अंकिता भंडारी हत्याकांड विवाद के बीच पूर्व विधायक सुरेश राठौर की बेटी दीपिका राठौर से पांच करोड़ रुपये की फिरौती मांगने और सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने के आरोप में रानीपुर पुलिस ने अभिनेत्री उर्मिला सनावर को उत्तर प्रदेश के सहारनपुर से गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, टिहरी विस्थापित कॉलोनी निवासी दीपिका राठौर ने शनिवार 24 अक्तूबर की रात रानीपुर कोतवाली में तहरीर दी थी। आरोप लगाया कि सहारनपुर निवासी अभिनेत्री उर्मिला सनावर सोशल मीडिया पर उनके और परिवार के खिलाफ अश्लील एवं मानहानिकारक टिप्पणियां कर रही थी। इससे परिवार की छवि धूमिल हो रही थी। आरोप लगाया कि उसने व्हाट्सएप कॉल कर रविदास धाम की संपत्ति अपने नाम करने और पांच करोड़ रुपये देने की मांग की। साथ ही पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी भी दी।
पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की। एसएसपी नवनीत सिंह भुल्लर के निर्देश पर पुलिस टीम ने रविवार को सहारनपुर गोविंदनगर मोहल्ला स्थित उसके घर पर दबिश दी और उर्मिला सनावर को गिरफ्तार कर लिया। घटना में इस्तेमाल मोबाइल फोन भी बरामद कर लिया गया। एसपी सिटी दीपक सिंह ने बताया कि आरोपी को अदालत में पेश किया जा रहा है।
विज्ञापन

-
उर्मिला और सुरेश से सीबीआई कर चुकी पूछताछ

अंकिता भंडारी हत्याकांड में उर्मिला सनावर ने कथित वीआईपी का जिक्र करने के साथ ही कई वीडियो और ऑडियो सोशल मीडिया में वायरल किए थे। इसके बाद प्रदेश की राजनीति में हलचल तेज हो गई थी। प्रकरण की जांच कर रही सीबीआई ने पूर्व विधायक सुरेश राठौर से हरिद्वार और उर्मिला सनावर से अलग-अलग जगह पूछताछ की थी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें