हरिद्वार। रेलवे स्टेशन पर शुक्रवार को जीआरपी को संदिग्ध हालत में घूमते एक बालक मिला। जीआरपी ने उसे संरक्षण में ले लिया। पूछताछ में बालक ने बताया कि अपने माता-पिता से नाराज होकर यमुनानगर से ट्यूशन जाने का बहाना बनाकर बिना बताए हरिद्वार पहुंच गया। जीआरपी ने उसे परिजनों के सुपुर्द कर दिया है।
जीआरपी के अनुसार, जीआरपी हरिद्वार की टीम शुक्रवार को स्टेशन परिसर में चेकिंग कर रही थी। इस दौरान टीम की नजर एक नाबालिग पर पड़ी, जो अकेले इधर-उधर भटकता दिखाई दिया। संदिग्ध लगने पर उसे शिशु संरक्षण अधिकारी की निगरानी में लेकर शिशु पटल केंद्र लाया गया। पूछताछ में बालक ने बताया कि वह यमुनानगर का रहने वाला है और अपने माता-पिता की डांट से नाराज होकर घर छोड़ आया है।
जीआरपी थानाध्यक्ष अनुज सिंह ने तुरंत संबंधित थाने से संपर्क कर बालक की जानकारी साझा की। सूचना पाकर परिजन हरिद्वार पहुंचे, जहां जीआरपी ने उन्हें बालक को सकुशल सौंप दिया। एसओ ने बताया कि बालक सुबह ट्यूशन जाने की बात कहकर घर से निकला था, लेकिन काफी देर तक वापस न आने पर परिजनों ने तलाश शुरू की और पुलिस को सूचना दी थी।