फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haridwar News: अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन में हरिद्वार की अनन्या शर्मा दूसरे स्थान पर

विज्ञापन
विज्ञापन
आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, महिला सशक्तीकरण और समावेशी विकास पर शोध-पत्र प्रस्तुत किया
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
हरिद्वार। बनस्थली विद्यापीठ, राजस्थान की राजनीति शास्त्र की शोधार्थी अनन्या शर्मा ने यंग रिसर्चर्स कॉन्फ्रेंस 3.0 में द्वितीय स्थान प्राप्त कर हरिद्वार का नाम रोशन किया है। उन्होंने वीर नर्मद साउथ गुजरात विश्वविद्यालय, सूरत में आयोजित इस अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। अनन्या ने डिजिटल समाज में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, महिला सशक्तीकरण और समावेशी विकास पर शोध-पत्र प्रस्तुत किया।
विज्ञापन

यह सम्मेलन विश्वविद्यालय के रिसर्च एंड डेवलपमेंट सेल की ओर से 18 और 19 सितंबर को आयोजित किया गया था। अनन्या शर्मा ब्रिक्स जैसे अंतरराष्ट्रीय विषयों पर गहन अध्ययन कर रही हैं। वह अंतरराष्ट्रीय राजनीति, डिजिटल समाज और महिला सशक्तीकरण जैसे समकालीन मुद्दों पर सक्रिय रूप से शोध करती हैं। उनके शोध-पत्र का शीर्षक एल्गोरिद्मिक कल्चरल ट्रांसफॉर्मेशन इन डिजिटल सोसाइटीज : एआई, वीमेंस एम्पावरमेंट एंड इन्क्लूसिव डेवलपमेंट था। अपनी प्रभावशाली प्रस्तुति के लिए अनन्या को द्वितीय स्थान के साथ सर्टिफिकेट ऑफ एप्रिसिएशन भी मिला। उनके परिजनों और शिक्षा जगत के लोगों ने इस सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें