फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haridwar News: दो सगे भाइयों की मौत के मामले में अज्ञात वाहन चालक पर प्राथमिकी दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
हरिद्वार। कनखल थाना क्षेत्र में दो दिन पहले लक्सर मार्ग पर सड़क हादसे में दो सगे भाइयों की मौत के मामले में पुलिस ने शनिवार को अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, बृहस्पतिवार सुबह जियापोता में लक्सर मार्ग पर ओवरटेक करते हुए दो बाइकों के बीच भिड़ंत हो गई थी। टक्कर के दौरान ग्राम कटारपुर निवासी शाकिब और उसका भाई वासिब भारी वाहन के नीचे आ गए थे। घटनास्थल पर ही दोनों की मौत हो गई थी। मामले में शुक्रवार को मृतकों के भाई आलिम ने कनखल थाने में शिकायत दी। थानाध्यक्ष मनोहर रावत ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। सीसीटीवी फुटेज और अन्य सुरागों के आधार पर वाहन की पहचान कर आरोपी की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें