फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haridwar News: वाहन स्वामी की मौत के मामले में आईटीबीपी जवान पर प्राथमिकी दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
- नगर कोतवाली क्षेत्र का मामला, आत्महत्या के लिए उकसाने की आशंका
विज्ञापन


- दो लोगों की मौत में दुर्घटना की जिम्मेदारी लेने व आत्महत्या के लिए मजबूर करने का आरोप
हरिद्वार। नगर कोतवाली क्षेत्र के खड़खड़ी घाट पर चमोली निवासी 39 वर्षीय अनूप की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत के मामले में नया मोड़ आ गया है। मृतक की पत्नी ने आईटीबीपी में तैनात धर्मपाल पर पति को बंधक बनाने, जान से मारने की धमकी देने और आत्महत्या के लिए मजबूर करने का आरोप लगाया है। आरोप है कि राजस्थान में वाहन हादसे में दो लोगों की मौत के बाद धर्मपाल खुद को बचाने के लिए अनूप पर हादसे की जिम्मेदारी लेने का दबाव बना रहा था। पुलिस ने चमोली से ट्रांसफर होकर आई जीरो एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार, ज्योतिर्मठ के डोडिल डांडो निवासी पूजा देवी ने तहरीर में बताया कि उनके पति अनूप व्यावसायिक वाहन के मालिक थे। आईटीबीपी ज्योतिर्मठ में तैनात धर्मपाल निवासी चिड़ागांव राजस्थान उनका परिचित था। 24 सितंबर को धर्मपाल बुकिंग पर वाहन लेकर राजस्थान गया था। वहां वाहन की स्कूटी से टक्कर होने पर दो लोगों की मौत हो गई थी। हादसे के समय वाहन धर्मपाल चला रहा था जिसे पुलिस ने वाहन सीज कर दिया था। आरोप है कि सात अक्तूबर को ज्योतिर्मठ लौटने के बाद धर्मपाल ने वाहन छुड़ाने के नाम पर अनूप पर दबाव बनाया। 10 अक्तूबर को वह हस्ताक्षर कराने की बात कहकर अनूप को अपने साथ राजस्थान ले गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोप है कि अनूप ने अपने साले और मां को फोन कर बताया कि उसे बंदूक के बल पर धमकाया जा रहा है और हादसे की जिम्मेदारी लेने को मजबूर किया जा रहा है। इसके बाद उसका मोबाइल छीन लिया। 16 अक्तूबर को धर्मपाल ने अनूप की मां को फोन कर बताया कि वह उसके साथ हरिद्वार में है। अगले दिन घर लौटने की बात कही थी। हालांकि, इसी दिन अनूप का शव खड़खड़ी घाट के पास गंगा से बरामद हुआ। पत्नी ने सीसीटीवी फुटेज का हवाला देते हुए बताया कि अनूप दोपहर करीब 1:24 बजे हाथ में डंडा लेकर भयभीत अवस्था में घाट की ओर भागता दिखाई दिया था। करीब दो बजे उनकी मौत हो गई थी। सीओ सिटी शिशुपाल सिंह नेगी ने बताया कि इस संबंध में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें