फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haridwar News: चोरी की मोटरसाइकिल के साथ एक आरोपी को किया गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
हरिद्वार। रानीपुर कोतवाली क्षेत्र में चोरी की मोटरसाइकिल के साथ पुलिस ने आरोपी वाजिद को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने कोर्ट में पेश करने के बाद उसे जेल भेज दिया है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, छह जुलाई को नितिन कुमार पुत्र सुनील कुमार शर्मा निवासी फेस-8 सुमननगर रानीपुर ने शिकायत दी थी। बताया था कि उसकी मोटरसाइकिल उसके दादूपुर गोविंदपुर स्थित घर से चोरी कर ली गई है। पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज कर आसपास लगे सीसीटीवी कैमरें खंगाले। तब एक संदिग्ध बाइक को लाते हुए कैमरों में दिखाई दिया। पुलिस ने उसे चिह्नित करते हुए तलाश शुरू की।
कोतवाली प्रभारी कमल मोहन भंडारी ने बताया कि सोमवार की देर रात मुखबिर की सूचना पर आरोपी वाजिद निवासी ग्राम राजपुर थाना रानीपुर को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी की निशानदेही पर चोरी की गई मोटरसाइकिल ग्राम गढ़ स्थित चोर खम्बा के पास बांस के पेड़ों से बरामद कर ली गई। कोर्ट में पेश कर उसे जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें