फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haridwar News: तमंचा लेकर घूम रहे एक आरोपी को किया गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
पथरी। थाना क्षेत्र में चेकिंग अभियान के दौरान एक संदिग्ध युवक को तमंचे के साथ गिरफ्तार कर लिया गया। आर्म्स एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज कर उसे न्यायालय में पेश किया, जहां से जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, बुधवार रात पुलिस टीम चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान ग्राम शेरपुर से नसीरपुर खुर्द जाने वाले मार्ग पर एक युवक पुलिस को देखकर वापस मुड़कर तेजी से चलने लगा। संदेह होने पर पुलिस टीम ने उसका पीछा कर नसीरपुर खुर्द जाने वाली सड़क के पास स्थित एक मुर्गी फार्म के पीछे चकरोड पर घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया। तलाशी लेने पर उसके पास से तमंचा बरामद हुआ।
पुलिस के मुताबिक पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम विशाल निवासी ग्राम भट्टीपुर, थाना पथरी बताया। आरोपी ने बताया कि उसने तमंचा काफी समय पहले लिया था और शौक के तौर पर अपने पास रखा हुआ था। बृहस्पतिवार को उसे अदालत में पेश कर जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें