लालढांग। ग्रामीणों ने चमरिया सिंचाई नहर की सफाई की मांग की है। उनका कहना है कि नहर में कूड़ा जमा होने से बरसात में पानी घरों में घुस जाता है। ग्रामीणों के अनुसार, लालढांग चमरिया नहर कूड़े से अटी पड़ी है। बरसात के दौरान रवासन नदी में उफान आने पर नहर ओवरफ्लो हो जाती है। इससे पानी उनके घरों में भर जाता है, जिससे उन्हें काफी परेशानी होती है। आशीष नेगी, शिवचरण चौधरी, बलबीर सिंह रावत, जयपाल सिंह, हर्ष उपाध्याय, हिमांशु, सुल्तान समेत कई ग्रामीणों ने नहर की सफाई की मांग उठाई है। सिंचाई विभाग के अवर अभियंता अभिषेक गुसाईं ने बताया कि बजट मिलने पर ही नहर की सफाई संभव है। उन्होंने उच्चाधिकारियों से बजट की मांग की है।