फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haridwar News: वकील पर कातिलाना हमले के आरोपियों को ले गई अमृतसर पुलिस

विज्ञापन
विज्ञापन
हरिद्वार। अमृतसर में एक वकील पर फायरिंग कर कातिलाना हमला करने के आरोपियों की तलाश में पंजाब पुलिस मंगलवार को हरिद्वार पहुंची। पुलिस ने खड़खड़ी क्षेत्र में दबिश देते हुए यहां से दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया और उन्हें अपने साथ ले गई। स्थानीय पुलिस ने इस मामले की पुष्टि की है।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक, मंगलवार को एंटी गैंगस्टर सेल अमृतसर ग्रामीण पंजाब टीम में तैनात इंस्पेक्टर अमनदीप सिंह की अगुवाई में टीम हरिद्वार पहुंची। यहां नगर कोतवाली में आमद दर्ज कराई। जानकारी दी गई कि थाना जंडियाला गुरु जिला अमृतसर ग्रामीण में कुछ दिन पहले एक वकील पर गोलियां चलाई गई थी। इस मामले में आरोपी अवि और अजयपाल सिंह गांधी निवासीगण शेखुपुरा मोहल्ला जंडियाला गुरु अमृतसर पंजाब के खिलाफ थाना जण्डियाला गुरु में हत्या के प्रयास सहित प्रभावी धाराओं में मुकदमा दर्ज है।
फरार दोनों आरोपियों की लोकेशन खड़खड़ी क्षेत्र में मिली है। इसके बाद अमृतसर से आई पुलिस ने स्थानीय पुलिस की मदद से खड़खड़ी क्षेत्र में एक भवन में दबिश दी और यहां से दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद उन्हें अमृतसर लेकर रवाना हो गई। वहीं इस बाबत पूछने पर शहर कोतवाल रितेश शाह ने अमृतसर से पुलिस टीम के यहां से गिरफ्तारी की पुष्टि की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें