हरिद्वार। जिला क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ हरिद्वार की नई कार्यकारिणी का गठन हो गया है। इसमें सचिव अमित कुमार राय और कार्यकारी अध्यक्ष पविंदर सिंह को अध्यक्ष चुना गया है।
जिला क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ हरिद्वार पर लगे आरोपों के बाद अध्यक्ष नीरज कुमार की ओर से इस्तीफा दे दिया गया था। फरवरी में वरिष्ठ उपाध्यक्ष पविंदर सिंह को कार्यकारी अध्यक्ष बनाया गया था, लेकिन जिला क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ हरिद्वार को अंडर-19 लीग कराने से बाहर रखा गया था। क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड की ओर से लीग कराई थी।
अब जिला क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ हरिद्वार की नई कार्यकारिणी का चुनाव हो गया है। नई कार्यकारिणी में लंबे समय से सचिव का कार्य देख रहे इंद्रमोहन बड़थ्वाल को नहीं चुना गया है। उनकी जगह अमित कुमार राय को नया सचिव बनाया गया है, जो शिवालिक नगर के रहने वाले हैं और पेशे से बिजनेसमैन हैं। अध्यक्ष पद पर कार्यकारी अध्यक्ष की जिम्मेदारी संभाल रहे पविंदर सिंह को चुना गया है। कोषाध्यक्ष शलभ गोयाल, उपाध्यक्ष चंद्रमोहन बड़थ्वाल, संयुक्त सचिव मयंक शर्मा और कार्यकारिणी सदस्य रचित कुमार, राहुल चौहान बने हैं।