फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haridwar News: भारी विरोध के बीच नगर निगम ने कुल 50 से अधिक कब्जे हटाए

Wed, 15 Apr 2026 07:33 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार
विज्ञापन
विज्ञापन
- अतिक्रमण के विरुद्ध विशेष अभियान के दौरान मुख्य नगर आयुक्त ने संभाली कमान
विज्ञापन

- विरोध प्रदर्शन पर उतरे लोगों को कड़ी चेतावनी देने के साथ की गई व्यापक कार्रवाई
माई सिटी रिपोर्टर
हरिद्वार। आगामी कुंभ मेला 2027 और मौजूदा चारधाम यात्रा को देखते हुए आरक्षित मेला क्षेत्र से अतिक्रमण हटाने का अभियान निरंतर जारी है। बुधवार को टीम के साथ अभियान के तहत कार्रवाई करने उतरे मुख्य नगर आयुक्त को भारी विरोध झेलना पड़ा। कब्जा करने वालों ने परिवार समेत टीम का विरोध जताया। नगर निगम हरिद्वार की टीम कुंभ मेला प्रशासन के साथ लगतार मेला अधिकृत क्षेत्र से अतिक्रमण हटा रही है।
विज्ञापन

अभियान के तहत बुधवार को मुख्य नगर आयुक्त ने मामले का संज्ञान लेते हुए स्वयं कमान संभाली। पुलिस व प्रशासनिक अमले के साथ पहुंचकर उन्होंने जेसीबी से कुल 50 से अधिक कब्जे ध्वस्त करवाए। इस बीच कई कब्जाधारियों ने टीम और जेसीबी के सामने विरोध प्रदर्शन किया लेकिन कार्रवाई जारी रही। जेसीबी ने जहां अवैध अतिक्रमण को ध्वस्त किया वहीं नगर निगम की टीम ने कब्जाधारियों का सामान आदि जब्त करते हुए उनके विरुद्ध कार्रवाई की। इसमें बिरला घाट और रोड़ी बेलवाला क्षेत्र में व्यापक स्तर पर रेहड़ी ठेली आदि लगाकर श्रद्धालुओं के सामने असुविधा उत्पन्न कर रहे लोगों के खिलाफ चालान काटने की भी कार्रवाई की गई। अभियान के दौरान मुख्य नगर आयुक्त ने घाटों की सफाई व्यवस्था का निरीक्षण किया। इस दौरान कर्मचारियों की हाजिरी, मस्टरोल और अन्य अभिलेखों का गहन परीक्षण कर उन्होंने व्यवस्था दुरुस्त रखने के निर्देश दिए। अभियान के दौरान मुख्य सफाई निरीक्षक अर्जुन सिंह, श्रीकान्त, अतिक्रमण सहायक आदित्य तेश्वर के अलावा पुलिस बल मौजूद रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें