फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haridwar News: अमर उजाला कल करेगा धर्मनगरी के मेधावियों को सम्मानित

Thu, 28 May 2026 05:03 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार
विज्ञापन
विज्ञापन
- डीएम और सीडीओ के हाथों दिए जाएंगे मेडल और प्रशस्ति पत्र
विज्ञापन

हरिद्वार। अमर उजाला कल 30 मई को विजडम ग्लोबल स्कूल में भविष्य ज्योति कार्यक्रम में धर्मनगरी के मेधावियों को सम्मानित करेगा। इसमें हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के मेधावी छात्र-छात्राओं को डीएम मयूर दीक्षित और सीडीओ डाॅ. ललित नारायण मिश्र के हाथों मेडल व प्रशस्तिपत्र दिए जाएंगे।
सीबीएसई, आईसीएसई और उत्तराखंड बोर्ड के वे छात्र-छात्राएं पात्र होंगे, जिन्होंने 70 फीसदी या उससे अधिक अंक प्राप्त किए हैं। कार्यक्रम का उद्देश्य प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को प्रोत्साहित करना है। आज 29 मई को शाम पांच बजे बजे तक पंजीकरण कराने के लिए एक अंतिम अवसर दिया गया है। इसके बाद पंजीकरण बंद कर दिए जाएंगे। कार्यक्रम शनिवार को सुबह 10 बजे से शुरू होगा। पीडब्ल्यू विद्यापीठम् के बिजनेस हेड हिमांशु सिंह ने पंजीकरण प्रक्रिया की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि पंजीकरण क्यूआर कोड के माध्यम से किया जा सकता है। इच्छुक छात्र-छात्राएं मोबाइल नंबर 7617706222 और 9045543831, 8279945435 पर संपर्क कर सकते हैं। अभिभावक और छात्र विकास कॉलोनी स्थित अमर उजाला कार्यालय हरिद्वार में सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक भी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

-

कार्यक्रम के सहयोगी

भूमानंद कॉलेज ऑफ नर्सिंग, एचईसी ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन, शिवम क्लासेज और अलकुश इंडस्ट्री इस कार्यक्रम के सहयोगी हैं। विजडम ग्लोबल स्कूल भी अमर उजाला भविष्य ज्योति कार्यक्रम का एक महत्वपूर्ण सहयोगी है। ये सभी संस्थान मेधावी छात्रों को प्रोत्साहित करने में अपना योगदान दे रहे हैं। इन सहयोगियों के समर्थन से ही यह कार्यक्रम सफल हो पाएगा।

-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें