फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haridwar News: पहले से शादीशुदा युवक पर धोखे से विवाह करने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
हरिद्वार। ज्वालापुर कोतवाली क्षेत्र की रहने वाली एक महिला ने अपने पति पर पहले से शादीशुदा होने और दो बच्चों का पिता होने की जानकारी छिपाकर विवाह करने का आरोप लगाया है। शादी के कई माह बाद महिला को पति की पहली शादी के बारे में पता चला। आरोप है कि विरोध करने पर उसे जान से मारने की धमकी दी गई। पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, निशा निवासी धीरवाली ज्वालापुर ने कोर्ट में दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि उसकी शादी 25 अगस्त 2025 को भूदेश कुमार निवासी शाहपुर राजा का ताजपुर बिजनौर हाल मोहल्ला धीरवाली रामलीला ग्राउंड ज्वालापुर के साथ हुई थी। शादी के बाद समारोह का आयोजन किया गया था, जिसमें दोनों पक्षों के परिजन शामिल हुए थे। आरोप लगाया कि बीते एक अप्रैल को उसके पति ने स्वीकार किया कि उसकी पहले से शादी हो चुकी है और उसके दो बच्चे भी हैं। महिला का कहना है कि यह जानकारी उससे छिपाई गई थी।
आरोप है कि पति ने पहली पत्नी से तलाक लेने का दावा करते हुए एक तलाकनामा भी दिखाया और भविष्य में साथ रहने व संपत्ति में हिस्सा देने का भरोसा दिलाता रहा। अब तक अपने परिवार में स्थान नहीं दिया और अलग किराये के कमरे में रखता रहा। आरोप है कि जब उसने कानूनी कार्रवाई की बात कही तो चाकू दिखाकर जान से मारने और शव को गंगा में फेंक देने की धमकी दी। आरोप लगाया कि भूदेश और उसकी पहली पत्नी नूतन निवासी बरहापुर बिजनौर हाल ज्वालापुर लगातार उसे धमका रहे हैं। कोतवाली प्रभारी चंद्रभान सिंह अधिकारी ने बताया कि कोर्ट के आदेश पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें