फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haridwar News: ससुरालियों पर उत्पीड़न का आरोप, पुलिस से कार्रवाई की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
हरिद्वार। रानीपुर कोतवाली क्षेत्र के सलेमपुर में रहने वाली विवाहिता ने अपने पति और ससुरालियों पर उत्पीड़न करने का आरोप लगाया है। विवाहिता ने पुलिस से कार्रवाई की गुहार लगाई है।
विज्ञापन




शनिवार को प्रेस क्लब में पत्रकारों से वार्ता कर सलेमपुर निवासी रूबी पुत्री मजाहिर हसन ने बताया कि दो साल पहले उनकी शादी इमरान निवासी ग्राम बसेड़ी थाना लक्सर से हुई थी। विवाह में पिता ने अपनी हैसियत के अनुसार अच्छा खासा खर्च किया था। कुछ समय तक ससुराल में सब ठीक चलता रहा, लेकिन कुछ समय बाद पति के परिजन लड़ाई झगड़ा और मारपीट करने लगे। पति भी परिवार वालों की बातों में आकर मार पिटाई करने लगा। पूरा परिवार मिलकर घर से निकालना चाहता है। रूबी ने बताया कि उन्होंने लक्सर कोतवाली में शिकायत दर्ज कराई, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। इसके बाद एसएसपी शिकायत प्रकोष्ठ में पत्र दिया। उस पर भी कोई कार्रवाई नहीं हुई। कहा कि मारपीट और मानसिक उत्पीड़न से तंग आकर वह अपने मायके में सलेमपुर आ गई। रूबी ने पुलिस से जानमाल की सुरक्षा और ससुराल पक्ष पर कार्रवाई करने की गुहार लगाते हुए न्याय दिलाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें