फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haridwar News: 12 लाख के गबन का आरोप, दो संचालकों पर रिपोर्ट दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
हरिद्वार। एसबीआई से जुड़े दो सीएसपी केंद्रों में वित्तीय अनियमितता का मामला सामने आया है। ऑक्सीजन सर्विसेज इंडिया प्राइवेट लिमिटेड ने दोनों संचालकों पर करीब 12 लाख रुपये का गबन करने का आरोप लगाते हुए सिडकुल थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है। पुलिस अनुसार, कंपनी के प्रतिनिधि संदीप कुमार ने बताया कि सीएसपी संचालक विपिन कर्णवाल और मनीषा ने दिसंबर 2024 से जनवरी 2025 के बीच गंभीर अनियमितताएं कीं। आरोप है कि दोनों की ओर से 25 लाख और 10 लाख रुपये अनधिकृत तरीके से गायब किए गए। इस गबन की पुष्टि खुद दोनों संचालकों ने शपथ पत्र के माध्यम से की थी।
विज्ञापन

बताया कि लगभग एक वर्ष तक समय देने के बावजूद पूरी राशि जमा नहीं की गई। विपिन कर्णवाल द्वारा 18 लाख रुपये और मनीषा की ओर से मात्र पांच लाख रुपये ही लौटाए गए, जबकि शेष रकम अब भी बकाया है। कंपनी द्वारा कई नोटिस भेजने और संपर्क करने के बाद भी संतोषजनक प्रतिक्रिया न मिलने पर पुलिस की शरण ली गई। थानाध्यक्ष नितेश शर्मा ने बताया कि दोनों सीएसपी संचालकों के खिलाफ गबन सहित संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें