फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्र-छात्राओं ने अलीशा के साथ ली सेल्फी

Tue, 30 Aug 2016 11:12 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो हरिद्वार
विज्ञापन
alisha - फोटो : amarujala
विज्ञापन

विज्ञापन
 पति के साथ विवाद के कारण चर्चा में आई अभिनेत्री अलीशा खान अब स्वयं को उत्तराखंड की निवासी मानती हैं। उन्होंने कहा कि वे स्थानीय प्रतिभाओं को प्रोत्साहित कर फिल्मी दुनिया में स्थापित करने का काम करेंगी। उन्हें फैशन डिजाइन काउंसिल की ओर से गठित हिमालय फिल्म फेडरेशन की ब्रांड एंबेस्डर बनाया गया है।

स्थानीय फैशन इंस्टीट्यूट आईएएफटी में मंगलवार को अलीशा खान और उनके पति लव कपूर का स्वागत किया गया। इस मौके पर अलीशा ने कहा कि उत्तराखंड के लोग बेहद प्रतिभाशाली है। अब उनका हरिद्वर से नाता जुड़ गया है तो वे अब यहां की प्रतिभाओं को बढ़ावा देने का काम करेंगी। उन्होंने इंस्टीट्यूट के छात्र-छात्राओं से फिल्मी दुनिया की संभावनाओं और अपने करियर के बारे में जानकारी दी। बताया कि उनकी फिल्म आने वाली है। वह कई अन्य फिल्मों में भी नजर आएगी। उन्होंने प्रदेश में फिल्मी दुनिया के लिए असीम बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन


हिमालयन फिल्म फेडरेशन की ओर से सुमनलता पाल, सोनम पाल ने उन्हें ब्रांड एंबेस्डर बनाने के लिए प्रस्ताव रखा। जिसे अलीशा ने स्वीकार कर लिया। उन्होंने कहा कि अब वे इस जिम्मेदारी को बखूबी निभाएंगी। इस मौके पर कुश कपूर, विजय पाल, हिमांशु मल्होत्रा, आकांक्षा मल्होत्रा, आरजू, मंजू माटा, आरजू गुलाटी समेत बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे। छात्र-छात्राओं ने उनके साथ फोटो कराए।वहीं दूसरी ओर अलीशा ने पति के साथ हुई अनबन की बातों का खारिज किया।

-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें