फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिर कनखल थाने पहुंची अलिसा खान

Wed, 24 Aug 2016 12:18 AM IST
hridwar uttrakhanda india
विज्ञापन
अलिसा खान का हंगामा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
हरिद्वार। पति की तलाश में फिल्म अभिनेत्री एवं चर्चित मॉडल अलिसा खान एक बार फिर कनखल थाने पहुंची। करीब एक घंटे तक थाने में हाईप्रोफाइल ड्रामा चला। अलिसा खान कभी खुदकुशी करने की बात कहती तो कभी खुद का हश्र जिया खान जैसा न होने की बात बोलती रही। यहां तक बोली कि, वह मुंबई पहुंचकर दुबारा शादी कर अपनी नई दुनिया भी बसाएगी, ये लव कपूर (उसके पति) के मुंह पर करारे तमाचे जैसा होगा। पुलिस ने लव कपूर को ढूंढने का आश्वासन देकर मॉडल से अपना पिंड छुड़ाया।
विज्ञापन

गाजियाबाद शहर को बसाने वाले नवाब गवाजुउद्दीन की परपोती अलिसा खान ने 20 अगस्त की रात में कनखल थाने पहुंचकर हंगामा खड़ा किया था। उसका आरोप था कि हरिद्वार के ज्ञानलोक कालोनी के रहने वाले लव कपूर नाम के युवक ने खुद को प्रोड्यूसर बताकर उससे जून में शादी थी और दो माह तक साथ में रहने के बाद उसे गाजियाबाद के एक होटल में अकेला छोड़कर चला आया। मॉडल उस दिन भी हंगामा खड़ा करके लौट गई थी। मंगलवार दिन में तीन बजे अचानक फिर से फिल्म अभिनेत्री अलिसा खान ने कनखल थाने की चौखट पर दस्तक दी। मॉडल के आते ही मीडिया कर्मियों का हुजूम उमड़ पड़ा। मीडिया से रूबरू हुई मॉडल बोली कि, वह आत्महत्या कर लेगी पर एकाएक बयान से पलट गई। फिर बोली कि, वो दिवंगत अभिनेत्री जिया खान की राह पर नहीं चलेगी बल्कि मुंबई में फिर से शादी करेगी। अलिसा खान के फिर से पहुंचने की खबर मिलने पर सीओ कनखल मनीषा जोशी, एसओ रितेश शाह पहुंच गए।  सीओ ने बताया कि मॉडल ने अपने पति को ढूंढने और मुलाकात कराने का प्रार्थना पत्र दिया है। शादी हुई या नहीं, इसका कोई प्रमाण  अलिसा खान ने नहीं दिखाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें