बहादराबाद। उत्तराखंड संस्कृत विश्वविद्यालय बहादराबाद में चल रही तीन दिवसीय महाविद्यालय क्रीड़ा प्रतियोगिता संपन्न हो गई। मुख्य अतिथि दर्जा धारी श्यामवीर सैनी व कुलपति प्रोफेसर दिनेश चंद्र शास्त्री और कार्यक्रम आयोजक लक्ष्मीनारायण जोशी ने विजेताओं मेडल और ट्रॉफी देकर सम्मानित किया।
विश्वविद्यालय के क्रीड़ा अधिकारी डाॅ. चंद्रशेखर ने बताया कि 100 मीटर, 200 मीटर और लंबी कूद में प्रथम स्थान प्राप्त कर संस्कृत विश्वविद्यालय के छात्र आकाश चौहान चैंपियन बने। बालक वर्ग की गोला फेंक, चक्का फेंक और हैमर थ्रो में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले योगेश सनदल और रिया पाल चैंपियन चुनी गईं। कबड्डी प्रतियोगिता में देहरादून की टीम विजेता और उत्तराखंड संस्कृत विश्वविद्यालय की टीम उपविजेता रही। 400 मीटर दौड़ बालक वर्ग में दक्ष ने प्रथम, हिमांशु पंत ने द्वितीय और अतुल तृतीय स्थान प्राप्त किया। 400 मीटर बालिका वर्ग दौड़ में चांदनी ने प्रथम, समीक्षा ने द्वितीय और अंजलि ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। योगासन में उत्तराखंड संस्कृत विश्वविद्यालय की टीम ने प्रथम, जयराम संस्कृत महाविद्यालय ऋषिकेश की टीम ने द्वितीय और ऋषि योग संस्थान ज्वालापुर की टीम ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।
इस मौके पर प्रो. दिनेश चमोला, प्रो. बिंदुमति द्विवेदी, प्रो. मनोज किशोर पंत, डाॅ. श्वेता अवस्था, डाॅ. मीनाक्षी रावत, डाॅ. सुमन भट्ट, सुशील चमोली, रामरत्न खंडेलवाल, प्रो. दामोदर परगाई, डाॅ.अजय परमार आदि मौजूद रहे।