फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अजय की तलाशी में खंगाली गंगा

Mon, 18 Apr 2016 11:42 PM IST
hridwar uttrakhanda india
विज्ञापन
गंगा में चला सर्च अभियान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
हरिद्वार। गंगा में डूबे छात्र अजय रावत की तलाश में सोमवार को दिनभर जल पुलिस ने सर्च अभियान चलाया। टाटवाला तक जल पुलिस ने रॉफ्ट पर गंगा का चप्पा चप्पा खंगाला लेकिन छात्र का कुछ अता पता न चल सका। गांव के भी युवाओं की टोली गंगा में छात्र की तलाश में उतरी रही। एसपी सिटी नवनीत सिंह भुल्लर खुद सर्च ऑपरेशन की कमान संभाले रहे।
विज्ञापन

 रविवार को गांव श्यामपुर में गंगा में नहाने गए दो सगे भाईयों समेत तीन की डूबने से मौत हो गई थी जबकि एक छात्र अजय रावत का पता नहीं लग सका था। वहीं, एक किशोर अंकित रावत की जान बच गई थी। रविवार को भी दिनभर जल पुलिस ने छात्र अजय रावत की तलाश में सर्च ऑपरेशन चलाया था। एसएसपी सेंथिल अबूदई कृष्णराज एस ने खुद पहुंचकर घटनास्थल का जायजा लिया था। रविवार को छात्र का पता न चलने पर सोमवार को फिर से जल पुलिस ने सर्च ऑपरेशन चलाया।  रॉफ्ट पर सवार होकर जल पुलिस ने गांव टाटवाला तक अभियान चलाया, लेकिन छात्र का कुछ पता न चल सका।
---------
प्रमोद को मिले मरणोपरांत पुरस्कार
- पूर्व सीएम हरीश रावत ने शोकाकुल परिवारों को दी सांत्वना
हरिद्वार। पूर्व सीएम हरीश रावत ने कहा कि वे बहादुर प्रमोद रावत को मरणोपरांत पुरस्कार देने के लिए राज्यपाल केके पॉल से बात करेंगे। सोमवार को गांव श्यामपुर में शोकाकुल परिवारों के घर पहुंचकर पूर्व सीएम हरीश रावत ने सांत्वना प्रकट की। पूर्व सीएम ने कहा कि बहादुर प्रमोद तिवारी ने अपनी जान पर खेलकर अपने चचेरे भाई अंकित की जान बचाई और सगे भाईयों को बचाते वक्त ही उसकी जान गई। ऐसे बहादुर युवक को मरणोपरांत पुरस्कार मिलना चाहिए। इस मौके पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष किशोर उपाध्याय भी मौजूद थे। इधर, लालढांग सीट से जिला पंचायत सदस्य पति गुरजीत सिंह लहरी ने कहा कि बहादुर प्रमोद को सम्मान मिलना चाहिए।
विज्ञापन

----------
गमगीन माहौल में हुआ अंतिम संस्कार
हरिद्वार। प्रमोद रावत को चंडीघाट श्मशान घाट पर अंतिम विदाई दी गई। छोटे जुड़वा भाई ऋषि और मुनि ने संयुक्त रुप से बड़े भाई के शव को मुखाग्नि दी। अंतिम यात्रा में आ पास के गांव के ग्रामीण भी भारी संख्या में शामिल हुए।
-----------
विदेश में है पिता
हरिद्वार। जल सेना में फॉलोवर के पद पर तैनात भजन सिंह आजकल विदेश में है। उन्हें आने में कुछ दिन लग सकते है। हालांकि, पिता को बेटों के दुनिया में न होने की जानकारी दे दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें