फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक लाख वर्ग फुट में बनेगा एसी पंजीकरण केंद्र

विज्ञापन
हरिद्वार में पंतदीप पार्किंग में बनाए गए चारधाम यात्रा पंजीकरण केंद्र में यात्रियों को पानी पिल - फोटो : HARIDWAR
विज्ञापन
उत्तराखंड के चारधाम यात्रा पर जाने वाले यात्रियों की सुविधा के लिए अब पंतदीप पार्किंग में एक लाख वर्ग फुट एरिया में जर्मन हैंगर टेंट में वातानुकूलित पंजीकरण केंद्र का निर्माण शुरू हो गया है। अगले हफ्ते तक केंद्र का कार्य पूरा हो जाएगा। इसमें यात्रियों को काफी राहत मिलेगी। केंद्र में यात्रियों के लिए पेयजल, शौचालय की सुविधा होगी और गर्मी से बचाव के लिए कूलर और पंखे भी लगाए जाएंगे। डीएम व एसएसपी ने पंजीकरण केंद्र का निरीक्षण कर अस्थायी निर्माण कार्य का जायजा लिया।
विज्ञापन

चारधाम यात्रा दो साल बाद बिना किसी पाबंदी के शुरू हुई है। ऐसे में देश के कोने-कोने से यात्रियों की भीड़ उमड़ रही है। 2013 में आई आपदा में लोगों के लापता हो जाने के बाद सरकार ने पंजीकरण की व्यवस्था शुरू की थी। ताकि यात्रा पर जाने वाले श्रद्धालुओं का रिकॉर्ड रह सके। चारधाम यात्रा में हरिद्वार जिले में दो पंजीकरण केंद्र बनाए गए थे। जिसमें एक जिला पर्यटन कार्यालय और दूसरा रेलवे स्टेशन पर बनाया गया था। इन दोनों पंजीकरण केंद्रों पर 15 जून तक के स्लाट बुक रहने के कारण पंतदीप पार्किंग में तीसरा पंजीकरण केंद्र बनाया गया था। जिसमें स्पेशल कोटे (एसडीआरएफ) की तरफ से पंजीकरण किए जा रहे हैं।
नए केंद्र पर यात्री सुविधाएं नहीं है और यात्रियों को धूप में खड़े होकर पंजीकरण कराना पड़ रहा है। ऐसे में अब पंतदीप पार्किंग में ही वातानुकूलित पंजीकरण केंद्र बनवाया जा रहा है। इस केंद्र में कूलर से लेकर यात्रियों के पीने के पानी तक की व्यवस्था की जाएगी। एक लाख वर्ग फुट एरिया में बनाए जा रहे पंजीकरण केंद्र का निर्माण कार्य शुक्रवार से शुरू कर दिया गया है। डीएम विनय शंकर पांडेय व एसएसपी डॉ. योगेंद्र सिंह रावत पंतदीप पार्किंग में पहुंचे और पंजीकरण केंद्र का निरीक्षण किया। इसके साथ ही उन्होंने बृहस्पतिवार से शुरू किए गए तीसरे पंजीकरण केंद्र का भी निरीक्षण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें