फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haridwar News: 50 दिन से नहीं मानी मांग, महिला सहित तीन ग्रामीण भूख हड़ताल पर बैठे

विज्ञापन
विज्ञापन
हरिद्वार। ज्वालापुर क्षेत्र से सटे ग्राम सराय में एनएचआई की ओर से बनाए जा रहे रिंग रोड में अंडरपास निर्माण की मांग को लेकर 50 दिन से धरना दे रहे ग्रामीणों की मांग पर प्रशासन ने ध्यान नहीं दिया। प्रशासन की अनदेखी के बाद अब एक महिला सहित तीन ग्रामीण शनिवार से भूख हड़ताल पर बैठ गए हैं। अन्य ग्रामीण उनके साथ धरने पर डटे हुए हैं।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने बताया कि एनएचएआई की ओर से रिंग रोड का निर्माण किया जा रहा है। ये रोड गांव से होकर गुजर रहा है। यहां आसपास कई कॉलोनियां बनी हैं। यहां 200 साल पुराना रास्ता है। स्कूल, अस्पताल बने हैं। कब्रिस्तान भी है। इस मार्ग के बंद होने से परेशानी खड़ी होगी। इसलिए जनहित में यहां अंडरपास का निर्माण कराना बेहद जरूरी है। इसी मांग को लेकर अपने उठाया गया, लेकिन जब इस पर कोई ध्यान नहीं दिया गया तो शांतिपूर्ण तरीके से धरना देना शुरू किया गया। 50 दिन से लगातार धरना दिया जा रहा है।
आरोप है कि जिला प्रशासन ने ग्रामीणों की मांग पर कोई ध्यान नहीं दिया। लगातार उनकी अनदेखी की जा रही है। ऐसे में अब मजबूर होकर भूख हड़ताल पर बैठने का फैसला लेना पड़ा। शनिवार की सुबह सात बजे से कासिम, महबूब और रुखसाना ने धरनास्थल पर भूख हड़ताल शुरू कर दी है। उनका कहना है कि जब तक ग्रामीणों की मांग पूरी नहीं होगी तब तक भूख हड़ताल जारी रहेगी। इस दौरान सोनू, शाहनवाज, इसरार, शहजाद, इरफान, दिलनवाज, आसू, शमीम, पप्पू, सिराज, फिरोज, साजिद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें