रोशनाबाद। जिला उपभोक्ता संरक्षण आयोग में दायर वाद हरी सिंह बनाम बजाज एलाइंज लाइफ इंश्योरेंस कम्पनी लिमिटेड के मामले में सुनवाई करते हुए आयोग के अध्यक्ष व सदस्यों ने खारिज कर दिया। मामले मिला कि जिला आयोग ने इस प्रकरण में 16 अगस्त 2022 को निर्णय सुनाया था।
इसके विरुद्ध परिवादी राज्य उपभोक्ता आयोग में अपील किया था। प्रकरण में राज्य आयोग नेे भी 29 जनवरी 2026 को अंतिम निर्णय देते हुए कंपनी और वादकारी को आदेश से अवगत करा दिया था। कंपनी ने राज्य आयोग के आदेश की प्रति जिला आयोग को प्रदान करते हुए वाद को निस्तारित करने का आवेदन किया। अध्यक्ष गगन कुमार गुप्ता व सदस्य डॉ. अमरेश रावत ने इस निर्णय की मूल प्रति वादी और प्रतिवादी को सौंपने के आदेश दिए हैं। संवाद