फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haridwar: उत्तराखंड बोर्ड परीक्षा में फिर पकड़े गए फर्जी अभ्यर्थी, दूसरों की जगह परीक्षा दे रही थी दो युवतियां

Sat, 28 Feb 2026 08:21 PM IST
Renu Saklani संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार

सार

उत्तराखंड बोर्ड परीक्षा में फिर फर्जी अभ्यर्थी पकड़े गए। दूसरों की जगह दो युवतियां परीक्षा दे रही थीं। केंद्र व्यवस्थापक चंद्रभान ने संबंधित थाने में तहरीर दी है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : iStock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तराखंड बोर्ड परीक्षा में एक बाद एक फर्जी अभ्यर्थी पकड़े जाने से परीक्षा की सुचिता पर सवाल खड़े हो रहे हैं। क्योंकि राजकीय इंटर काॅलेज सलेमपुर केंद्र पर आठ फर्जी अभ्यर्थी के धरे जाने को लोग भूल भी नहीं पाए थे कि अब बहादराबाद ब्लाॅक के ही राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सोहलपुर केंद्र पर दो ऐसे मामले पकड़ में आए हैं।

विज्ञापन


आनन-फानन विभागीय टीम ने उत्तर पुस्तिका जब्त कर गोपनीय अनुभाग में भेज दी है। वहीं केंद्र व्यवस्थापक चंद्रभान ने संबंधित थाने में तहरीर दी है। शनिवार को राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सोहलपुर परीक्षा केंद्र पर गृह विज्ञान की परीक्षा थी। सुबह दस बजे से परीक्षा शुरू हुई परीक्षा के दौरान दो कक्ष निरीक्षकों ने परीक्षार्थियों के प्रवेश पत्र देखे। इस दौरान व्यक्तिगत परीक्षा दे रही दो बालिकाओं पर शक हुआ।

ये भी पढ़ें...Jollygrant: श्रमिक ने अपने साथी के सिर पर हथौड़ा मारकर उतार दिया मौत के घाट, पुलिस ने किया गिरफ्तार
विज्ञापन
विज्ञापन


दोनों का प्रवेश पत्र देखा गया वह फर्जी पाया गया। जिस पर उत्तर पुस्तिका को सील किया गया। जिन दो परीक्षार्थी की जगह परीक्षा दी जा रही थी वह वर्णिका लालयान इंटर काॅलेज हददीपुर हरिद्वार में पंजीकृत हैं। वहीं विभाग के अधिकारियों ने मौके पर मुआयना किया। साथ ही केंद्र व्यवस्थापक को आगामी परीक्षाओं में सख्ती बरतने के निर्देश दिए। इधर केंद्र व्यवस्थापक चंद्रभान ने संबंधित थाने को तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें