फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिटायरमेंट के बाद सेवा विस्तार का रिकार्ड

Wed, 13 Jul 2016 12:22 AM IST
hridwar uttrakhanda india
विज्ञापन
विज्ञापन
हरिद्वार। नगरपालिका परिषद से वर्ष 2005 में सेवानिवृत्त सफाई निरीक्षक बलराम सिंह रिटायरमेंट के बाद लगातार सेवा विस्तार पाकर रिकार्ड बनाने जा रहे हैं। 30 जून को 12 वें वर्ष का सेवा विस्तार पूरा करने वाले इस वयोवृद्घ कर्मचारी का 13वें वर्ष में सेवा विस्तार देने के लिए शासन को संस्तुति भेजी है। आर्थिक तंगी से गुजर रहा नगर निगम वैसे तो पाई-पाई को मोहताज है। इसके बावजूद नगर निगम सेवा विस्तार दे रहा है।
विज्ञापन

कर्मचारी यूनियनों के विरोध को ताक पर रखते हुए रिटायर्ड कर्मचारियों को बिना पद के सेवा विस्तार दिया जा रहा है। निगम प्रशासन स्वास्थ्य विभाग में पद खाली नहीं होते हुए भी वयोवृद्घ कर्मचारी की 13वें साल की सेवा विस्तार की संस्तुति शासन को भेज रहा है। इसको बलराम की सेवा और रसूख का ही कमाल कहा जा सकता है। निगम के स्वास्थ्य विभाग में सेनेंट्री इंस्पेक्टरों के पांच पद सृजित हैं और शासन ने उनकी तैनाती की है। इसके बाद भी बलराम का मोह अधिकारी त्याग नहीं पा रहे हैं। इसके साथ ही रिटायर्ड ईओ पीएस रावत का शासन ने विशेेष कार्याधिकारी के बनाकर मार्च में सेवा विस्तार कर नगर निगम में भेजा था। उन्होंने अर्द्घकुंभ मेला में कई क्षेत्रों की सफाई व्यवस्था की जिम्मेदारी संभाली थी और कागजों में वे अभी भी बने हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें