फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haridwar News: अतिक्रमण हटाने के बाद तोड़ी फेंसिंग, खोदी गई खाई भी भरी

विज्ञापन
विज्ञापन
हरिद्वार। दुधला दयाल वाला गांव से तहसील की टीम की ओर अतिक्रमण हटाने के बाद फेंसिंग तोड़ दी गई। अतिक्रमण रोकने के लिए खोदी गई खाई भी भर दी गई। ग्राम प्रधान ने पुलिस और एसडीएम को शिकायत की गई।
विज्ञापन

शुक्रवार को कानूनगो अजय कपिल के नेतृत्व में ग्राम पंचायत दुधला दयाल वाला उर्फ टांटवाला में पंचायत की सरकारी भूमि में अतिक्रमण हटा दिया गया था, जिसे पूर्व में भी दो बार हटाया गया था, लेकिन आरोपित फिर से कब्जा कर लेते हैं। अतिक्रमण हटाने के लिए ग्राम प्रधान की ओर से एसडीएम जितेंद्र से मांग की गई थी।
लेकिन, अतिक्रमण हटाने के बाद सरकारी जमीन के लिए तार से की चहारदीवारी को तोड़ दिया गया। अतिक्रमणरियों की ओर से अतिक्रमण रोकने के लिए खोदी गई खाई को भी मिट्टी से भर दिया गया। ग्राम प्रधान यशपाल सिंह ने बताया कि आरोपित अभी भी सरकारी जमीन को छोड़ना नहीं चाहते हैं। उन्होंने पुलिस को तहरीर देकर आरोपितों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने की मांग की है। एसडीएम को भी पत्र भेजकर कार्रवाई किए जाने की मांग की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें