हरिद्वार। कनखल कोतवाली क्षेत्र में एक महिला से मारपीट कर दी गई। आरोप है कि पति और फिर उसे लगातार फोन कर गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी गई। पुलिस ने शिकायत के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार, पिंकी पत्नी अमित निवासी बजरीवाला बैरागी कैंप कनखल ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 31 मई की सुबह करीब 10 बजे राजघाट निवासी शिवम शर्मा दक्ष रोड स्थित शर्मा स्वीट शॉप के पास पहुंचा और उसके साथ मारपीट कर अभद्रता की। आरोप है कि उसने गाली-गलौज भी की। घटना के बाद आरोपी लगातार उसे और उसके पति को फोन कर जान से मारने की धमकी दे रहा है।
आरोप है कि साथ ही दोनों के प्रति अपशब्दों का प्रयोग कर उन्हें मिलने के लिए बुला रहा है। महिला ने अपनी और अपने पति की जान को खतरा बताते हुए पुलिस से कार्रवाई की मांग की है। कोतवाली प्रभारी देवेंद्र सिंह रावत ने बताया कि इस संबंध में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच की जा रही है।