श्यामपुर। हरिद्वार-नजीबाबाद हाईवे पर परिवहन विभाग ने ओवरलोड वाहनों और यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध कार्रवाई की। इस अभियान के तहत 15 वाहनों का चालान किया गया। ओवरलोड मिले वाहनों के चालान काटे गए। कई वाहनों के पंजीयन नंबर नहीं थे, इनके खिलाफ भी कार्रवाई की गई।
परिवहन विभाग की टीम ने नो पार्किंग जोन में खड़े वाहनों को भी हटवाया। इसी तरह जिन वाहनों पर सुरक्षा के लिए रिफ्लेक्टर नहीं लगे थे उन पर मौके पर ही टेप लगाए गए। इससे रात के समय वाहन आसानी से दिख सकेंगे। टीटीओ भारत भूषण ने कहा कि परिवहन विभाग का यह अभियान सड़क सुरक्षा और सुगम यातायात सुनिश्चित करने के लिए चलाया गया। यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ आगे भी इस तरह की कार्यवाही जारी रहेगी।