फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

17 मार्च को रोडवेज बसों का चक्का जाम करने को तैयार की कार्ययोजना

विज्ञापन
उत्तराखंड रोडवेज कर्मचारी संयुक्त परिषद की और से आयोजित बैठक को संबोधित करते पदाधिकारी । - फोटो : HARIDWAR
विज्ञापन
रोडवेज कर्मचारी संयुक्त परिषद उत्तराखंड की बैठक में 17 मार्च को मध्य रात्रि से चक्का जाम करने का निर्णय लिया गया। इस दौरान उन्होंने पुलिस के साथ सीपीयू पर ज्यादती करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि यदि सीपीयू उनके परिसर में घुसी या बेवजह परेशान किया तो आंदोलन होगा।
विज्ञापन

बुधवार को हरिद्वार रोडवेज परिसर में रोडवेज कर्मचारी संयुक्त परिषद की बैठक हुई। इसमें प्रांतीय महामंत्री दिनेश पंत ने कहा कि निगम प्रबंधन के साथ शासन के अधिकारियों से कर्मचारियों ने कई बार मांगें उठाईं, लेकिन मांगों पर कोई कार्रवाई करने को तैयार नहीं है। इस कारण 17 मार्च को बसों का चक्का जाम करने का निर्णय लिया गया है। उन्होंने कहा कि हड़ताल की पूरी जिम्मेदारी निगम प्रबंधक की होगी। शाखा अध्यक्ष जल सिंह ने कहा कि उनकी मांगों में कर्मचारियों को वेतन, ग्रेड पे व वेतन का भुगतान महीने की सात तारीख, लंबित अतिकाल, एसीपी एरियर, वेतन एरियर, यात्रा भत्ता, सोसायटी की कटौती व चिकित्सा प्रतिपूर्ति आदि का शीघ्र भुगतान कराए जाने की मांग की गई। इसके अलावा चिकित्सा अवकाश व आकस्मिक अवकाश लागू हो। विशेष श्रेणी संविदा चालकों, परिचालकों को नियमित चालकों एवं परिचालकों की तरह वेतन और अन्य सुविधाएं मुहैया कराई जाएं। पर्वतीय मार्गों में संचालन से हुए नुकसान की प्रतिपूर्ति एवं अन्य कल्याणकारी योजनाओं की मद में आगामी बजट में 100 करोड़ रुपये का प्रावधान किए जाने आदि हैं। बैठक में क्षेत्रीय अध्यक्ष मेजपाल सिंह, क्षेत्रीय मंत्री राकेश पेटवाल, प्रांतीय उपाध्यक्ष वेद प्रकाश, शाखा मंत्री दीपचंद, सौराज सिंह, जगपाल सिंह, जयपाल सिंह, विनोद कुमार, मोहर सिंह, संदीप कुमार, राजपाल सिंह, प्रेम सिंह रावत, संत कुमार त्यागी, नवल किशोर, सुभाष चंद, दिनेश सती, भोला जोशी, प्रकाश बौंठियाल, राजेंद्र सिंह, राकेश मोहन व मोमराज सिंह आदि शामिल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें