फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haridwar News: शादी का झांसा देकर याैन उत्पीड़न का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
बहादराबाद। थाना क्षेत्र के एक गांव की युवती के साथ शादी का झांसा देकर याैन उत्पीड़न करने का मामला सामने आया है। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने मंगलौर निवासी आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पीड़िता ने पुलिस को बताया कि कुछ माह पूर्व उसके पास एक अनजान नंबर से फोन आया। कॉल करने वाले ने अपना नाम सोनू बताया और धीरे-धीरे दोनों के बीच बातचीत होने लगी। विश्वास में लेने के बाद युवक ने मुलाकात की और शादी का झांसा देकर युवती से याैन उत्पीड़न किया। कुछ समय बाद युवती को पता चला कि आरोपी युवक मुस्लिम समाज से है और उसने झूठा नाम बताकर उसे फंसाया है। जब पीड़िता ने विरोध किया तो आरोपी ने वीडियो वायरल करने की धमकी दी। थानाध्यक्ष अंकुर शर्मा ने बताया कि पीड़िता की तहरीर के आधार पर आरोपी सोनू के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और मामले की जांच शुरू कर दी गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें