फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haridwar News: छात्र के नाम पर फर्जी फर्म खोल करोड़ों की हेराफेरी का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
हरिद्वार। गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय के बीटेक छात्र के दस्तावेजों का दुरुपयोग कर फर्जी फर्म के नाम पर बैंक खाता खोलकर करोड़ों रुपये के लेनदेन का मामला सामने आया है। पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर छात्र के साथी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, रचित पंवार पुत्र जसवीर सिंह निवासी तेज विहार रोहटा रोड मेरठ हाल गुरुकुल कांगड़ी विवि ने कोर्ट में दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि विवि के हॉस्टल में उसके साथ पढ़ने वाले शौर्य धीमान निवासी आर्य वानप्रस्थ आश्रम ज्वालापुर से परिचय हो गया था। अवकाश के दौरान वह घर मेरठ गया था। बीती 23 फरवरी को रोहतक से आए पुलिस दरोगा ने उसके घर पहुंचकर परिजनों को बताया कि उनके बेटे ने एक्सिस बैंक हरिद्वार से संबंधित बैंक धोखाधड़ी की है। इसके बाद उसने जानकारी जुटाई। तब पता चला कि एक्सिस बैंक रानीपुर मोड़ में खाता वान्या इंटरप्राइजेज नाम से खुला है।
बैंक पहुंचने पर जानकारी मिली कि खाता पार्टनरशिप फर्म के रूप में खोला गया है, जिसमें शौर्य धीमान ने खुद को 50 और रचित पंवार को 50 फीसदी का साझेदार दर्शाया है। आरोप है कि शौर्य धीमान ने रचित के दस्तावेजों का कूटरचित तरीके से उपयोग कर डिजिटल पहचान का दुरुपयोग किया।
विज्ञापन

फर्जी फर्म से करोड़ों के लेनदेन किए। रचित ने बताया कि वह कभी भी बैंक में खाता खुलवाने नहीं गया और न ही किसी बैंक कर्मी ने उससे सत्यापन के लिए संपर्क किया। आरोप लगाया कि बैंक कर्मियों और प्रबंधक की मिलीभगत से उसके नाम पर खाता खोला गया। उसने शौर्य की तलाश की, लेकिन जानकारी मिली कि वह करोड़ों की हेराफेरी कर फरार हो चुका है। एसएचओ देवेंद्र सिंह रावत ने बताया कि कोर्ट के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें