फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haridwar News: बहनोई को पीटकर हाथ तोड़ने का आरोप, रिपोर्ट दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
पथरी। क्षेत्र में बहनोई के मारपीट कर हाथ तोड़ने का मामला सामने आया है। बहनोई ने पुलिस को तहरीर देकर दो सालों पर आरोप लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज कराई है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, राजन निवासी पुरुषोत्तम नगर थाना पथरी ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि सात जनवरी को उसकी पत्नी अनीता के साथ किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। इसके बाद पत्नी के भाई नितिन और बाबूराम निवासी शिकारपुर थाना मंगलौर उसके घर पर आए। उन्हाेंने बिना बातचीत किए ही उसके साथ मारपीट शुरू कर दी।
इस बीच मौके पर मौजूद उसकी माता गुड्डी ने जब उसे छुड़ाने का प्रयास किया तो दोनों ने उनके साथ भी मारपीट की। इस मारपीट के दौरान राजन के बायें हाथ में फ्रेक्चर आ गया। वहीं उसकी माता भी गंभीर हाल में अस्पताल में भर्ती हैं। थानाध्यक्ष मनोज नौटियाल का कहना है कि प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें