फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haridwar News: स्मैक के साथ एक आरोपी को किया गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
हरिद्वार। ज्वालापुर कोतवाली क्षेत्र में पुलिस ने चेकिंग के दौरान 5.35 ग्राम स्मैक के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से 920 रुपये और एक कीपैड मोबाइल भी बरामद हुआ है। एनडीपीएस एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज कर ली गई। आरोपी को अदालत में पेश कर जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, शुक्रवार शाम पुलिस टीम पीठ बाजार स्थित झंडा चौक पर संदिग्धों और वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान कस्साबान जाने वाली गली में ललित टेंट हाउस के पास एक युवक पुलिस को देखकर भागने लगा। पीछा कर पुलिस ने उसे पकड़ लिया। तलाशी के दौरान उसकी जेब से स्मैक बरामद हुई। आरोपी की पहचान अरमान उर्फ उल्ला निवासी कस्साबान, ज्वालापुर के रूप में हुई है। पूछताछ में उसने स्मैक आकाश नाम के युवक से खरीदने और कुछ खुद इस्तेमाल करने एवं कुछ बेचने की बात कही। आरोपी पहले भी एनडीपीएस के मामले में जेल जा चुका है। कोतवाली प्रभारी चंद्रभान सिंह अधिकारी ने बताया कि आरोपी को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें