कनखल कोतवाली क्षेत्र का मामला, आरोपी जेल भेजा
संवाद न्यूज एजेंसी
हरिद्वार। कनखल पुलिस ने वाहन चेकिंग के दौरान चोरी की मोटरसाइकिल के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। बरामद बाइक 21 सितंबर को पीठ बाजार मिस्सरपुर के पास से चोरी हुई थी। आरोपी को न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया है।
पुलिस के अनुसार, सौरभ कश्यप ने 29 सितंबर को कोतवाली कनखल में तहरीर देकर बताया था कि 21 सितंबर को पीठ बाजार मिस्सरपुर के पास से उनकी स्प्लेंडर प्लस मोटरसाइकिल चोरी हो गई थी। शिकायत के आधार पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की थी।
इसी क्रम में बृहस्पतिवार की रात कृष्णा एन्क्लेव, जगजीतपुर के पास वाहन चेकिंग की जा रही थी। इस दौरान पुलिस ने एक मोटरसाइकिल सवार युवक राजन निवासी ग्राम गनौली, थाना लक्सर को रोककर वाहन के दस्तावेज और जानकारी की जांच की। जांच में मोटरसाइकिल चोरी की निकली। यह वही बाइक थी, जो पीठ बाजार मिस्सरपुर से चोरी हुई थी। कोतवाली प्रभारी देवेंद्र सिंह रावत ने बताया कि पूछताछ में आरोपी ने मोटरसाइकिल को हरिद्वार क्षेत्र में बेचने के लिए ले जाने की बात कही। शुक्रवार को आरोपी को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया है। संवाद