फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haridwar News: 20 किलो 538 ग्राम गांजे के साथ आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
हरिद्वार। ज्वालापुर पुलिस और एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (एएनटीएफ) ने बृहस्पतिवार देर रात ट्रांसपोर्ट नगर तिराहे से एक कार से 20.538 किलो गांजा बरामद किया है। मौके से एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपी को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया है।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, बृहस्पतिवार देर रात कोतवाली प्रभारी अमरजीत सिंह और एएनटीएफ प्रभारी इंस्पेक्टर विजय सिंह टीम के साथ गश्त कर रहे थे। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि एक सफेद रंग की कार लंबे समय से ट्रांसपोर्ट नगर इलाके में संदिग्ध हालात में खड़ी है। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची तो कार सवार युवक पुलिस को देखकर भागने लगा। घेराबंदी कर उसे दबोच लिया गया। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम मोनू शर्मा निवासी रामपुरी थाना सिविल लाइन मुजफ्फरनगर हाल देवपुरा कॉलोनी जगजीतपुर कनखल बताया।

कोतवाली प्रभारी ने बताया कि पूछताछ में मोनू ने बताया कि यह खेप उसे आशु जैन नाम के व्यक्ति ने दी थी, जिसे किसी और तक पहुंचाना था। मौके पर नायब तहसीलदार अनिल कंबोज को बुलाकर कार की तलाशी ली गई। कार से एक सफेद प्लास्टिक कट्टे में 20 किलो 538 ग्राम गांजा बरामद हुआ। कार मालिक का नाम रोहित धीमान सामने आया है। उसने मोनू को कार किराए पर चलाने के लिए दी हुई थी। आरोपी को मौके से गिरफ्तार कर लिया गया और कार को सीज कर दिया गया। शुक्रवार को आरोपी को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें