फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haridwar News: 15 ग्राम अवैध स्मैक के साथ एक तस्कर गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
श्यामपुर। चौकी चंडीघाट क्षेत्र के अंतर्गत चीला रोड पर फॉरेस्ट चेक पोस्ट के पास पुलिस ने बृहस्पतिवार रात अवैध स्मैक के साथ एक युवक पकड़ा है। आरोपी की पहचान नदीम (35) पुत्र सलीम निवासी मोहल्ला माजरी बहादराबाद के रूप में हुई है। आरोपी ने पूछताछ में बताया कि यह स्मैक वकील नामक व्यक्ति से खरीदी थी, जो बूढ़ाहेड़ी पथरी का रहने वाला है। श्यामपुर थानाध्यक्ष नितेश शर्मा ने बताया कि वकील फिलहाल फरार है और उसे पकड़ने के लिए एक टीम गठित की जाएगी। जल्द आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें