हरिद्वार। रानीपुर कोतवाली क्षेत्र में एक युवती से शादी का वादा करने के बाद यौन शोषण करने के मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। अदालत में पेश करने के बाद उसे जेल भेज दिया गया है।
पुलिस के अनुसार, बीती आठ जून को एक युवती ने कोतवाली रानीपुर में तहरीर दी थी। बताया था कि युवक से उसकी मुलाकात एक कंपनी में नौकरी के दौरान हुई थी। इसके बाद उसने उससे दोस्ती करने का प्रस्ताव रखा। धीरे-धीरे दोनों के बीच नजदीकी बढ़ गई। उसने परिवार से मिलाने और फिर शादी करने का वादा किया। आरोप था कि एक होटल में ले जाकर जबरन शारीरिक संबंध बनाए। फिर अलग-अलग होटलों में ले जाकर संबंध बनाता रहा।
आरोप है कि बाद में उसने बातचीत करनी कम कर दी। आरोप है कि 18 मई को युवती उसके घर पहुंची तो उसे पता चला कि उसने दो शादियां कर रखी हैं। एक से तलाक का केस चल रहा है जबकि दूसरी घर पर रह रही है। आरोप है कि विरोध करने पर गाली-गलौज की। सीओ सदर पुलिस अधीक्षक बलूनी ने बताया कि मामले में जांच के बाद शनिवार रात आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। रविवार को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया।