फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haridwar News: किशोरी के यौन शौषण के मामले में आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
पथरी। पुलिस ने किशोरी के यौन शौषण के मामले में फरार चल रहे आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार 27 मार्च को थाना क्षेत्र में एक गन्ने के खेत में किशोरी के यौन शोषण का मामला सामने आया था। किशोरी की मां ने पुलिस को तहरीर देकर एक नामजद युवक व एक अज्ञात पर बेटी को घर से बहलाकर खेत में लेजाकर यौन शौषण करने का आरोप लगाया था। घटना के बारे में किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी देने का आरोप था। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी थी। गिरफ्तारी के लिए फेरूपुर चौकी प्रभारी विपिन कुमार व एसआई शाहिदा परवीन के नेतृत्व में अलग-अलग पुलिस टीम गठित की गई। एसओ मनोज नौटियाल ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी युवक को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें