फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haridwar News: फरार वारंटी यमुनानगर से गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
हरिद्वार। नगर कोतवाली पुलिस ने फरार चल रहे वारंटी को यमुनानगर से गिरफ्तार कर लिया। यहां लाकर उसे कोर्ट में पेश किया गया। कोतवाली प्रभारी कुंदन सिंह राणा ने बताया कि आरोपी रवि उर्फ विक्की निवासी यमुनानगर हरियाणा के खिलाफ हत्या के प्रयास सहित अन्य प्रभावी धाराओं में मुकदमा दर्ज है। वह लंबे समय से कोर्ट में पेश नहीं हो रहा था। इसके बाद कोर्ट ने उसके गैर जमानती वारंट जारी किया था। सोमवार की शाम उसे यमुनानगर से गिरफ्तार कर लिया गया।
विज्ञापन




चाकू लेकर घूम रहा एक गिरफ्तार

हरिद्वार। रानीपुर कोतवाली क्षेत्र में चाकू लेकर घूम रहे एक आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आर्म्स एक्ट में मुकदमा दर्ज कर आरोपी का चालान कर दिया गया। कोतवाली प्रभारी कमल मोहन भंडारी ने बताया कि सोमवार देर रात चेकिंग के दौरान गैस प्लांट क्षेत्र से आरोपी नदीम निवासी सादीपीर थाना कलियर को चाकू के साथ गिरफ्तार किया गया।


पथरी में तीन वारंटी गिरफ्तार
पथरी। पुलिस ने कोर्ट से जारी वारंट के आधार पर तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। थानाध्यक्ष रविंद्र कुमार ने बताया कि तीन सगे भाई आंनद, प्रमोद व सुभाष निवासीगण ग्राम शिवगढ़ थाना पथरी कोर्ट में पेश नहीं हो रहे थे। लगातार गैर हाजिर चल रहे थे। इसके बाद तीनों के वारंट जारी किए गए। बताया कि मंगलवार को मुखबिर की सूचना पर तीनों को उनके घर से गिरफ्तार कर लिया गया और कोर्ट में पेश किया गया।
विज्ञापन

-
पैसों का बैग लेकर भाग रहे युवक को पकड़ा
बहादराबाद। थाना क्षेत्र में शादी में पैसों का बैग लेकर भागते हुए एक युवक को लोगों ने पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया। जानकारी के मुताबिक सरदार फार्म हाउस में एक शादी समारोह का आयोजन था। इसी बीच एक युवक यहां से शगुन के पैसों का बैग उठाकर भागने लगा। शादी में आए लोगों की नजर उस पर पड़ गई। इसके बाद उसे पकड़ लिया और पुलिस को सौंप दिया। थानाध्यक्ष नरेश राठौड़ बताया कि शिकायत मिलने पर केस दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें