Iज्वालापुर कोतवाली क्षेत्र का मामला, आरोपी को पुलिस ने जेल भेजा
विज्ञापन
I
I
I
Iज्वालापुर पुलिस ने चोरी के मामलों में फरार चल रहे पांच हजार के इनामी आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के कब्जे से चाकू बरामद हुआ है। पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। पुलिस के अनुसार, अपर उप निरीक्षक प्रताप दत्त शर्मा शनिवार देर रात टीम के साथ गश्त कर रहे थे। जटवाड़ा पुल से नहर पटरी मार्ग पर पुलिस ने एक संदिग्ध व्यक्ति को घेराबंदी कर पकड़ लिया। तलाशी लेने पर उसके पास से चाकू बरामद हुआ। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम शाहबाज खान उर्फ भैय्या निवासी लोधामंडी पीठ बाजार ज्वालापुर बताया।
I
Iवरिष्ठ उप निरीक्षक नितिन चौहान ने बताया कि आरोपी के खिलाफ चोरी के छह मामले दर्ज हैं। आरोपी शराब और स्मैक का नशा करने का आदी है। चोरी के मामलों में वह फरार चल रहा था। उस पर पांच हजार का इनाम भी घोषित था। आरोपी ने पूछताछ में कबूला है कि नशे की लत पूरी करने लिए उसने अपने साथी हरिंदर के साथ मिलकर कई चोरी की घटनाएं की हैं। आरोपी को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया है।I