फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haridwar News: पेट्रोल पंप पर युवक के ऊपर किया हमला, दो नामजद

विज्ञापन
विज्ञापन
हरिद्वार। कनखल थाना क्षेत्र में रुपयों के विवाद में पेट्रोल पंप पर एक युवक को घेरकर हमला कर दिया गया। गंभीर रूप से घायल युवक किसी तरह खुद को बचाते हुए थाने पहुंचा। पुलिस ने दो आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, कार्तिकेय कुंज निवासी नीरज अग्रवाल ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसका प्रतीक अग्रवाल और एश्वर्य रस्तौगी के साथ लंबे समय से रुपयो को लेकर विवाद चल रहा है। आरोप है कि दोनों आरोपी पहले भी उसे जान से मारने की धमकी दे चुके थे।
बृहस्पतिवार रात वह अपने कार्यालय से लौट रहा था। इसी दौरान रास्ते में एक पेट्रोल पंप पर पहले से मौजूद एश्वर्य रस्तौगी ने उसे रोक लिया और अचानक उस पर हमला कर दिया। आरोप है कि हमलावर ने धारदार हथियार से वार किए और गाली-गलौज करते हुए मौके से फरार हो गया। हमले में नीरज को गंभीर चोटें आईं।
विज्ञापन

नीरज ने बताया कि हमले के दौरान आरोपियों ने उसे दोबारा जान से मारने की धमकी भी दी। किसी तरह जान बचाकर वह थाने पहुंचा और घटना की जानकारी पुलिस को दी। थाना प्रभारी निरीक्षक देवेंद्र सिंह रावत ने बताया कि तहरीर के आधार पर दोनों आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच की जा रही है
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें