फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haridwar News: बेरोजगारी से परेशान युवक कर रहा था आत्महत्या का प्रयास, पुलिस ने बचाया

विज्ञापन
विज्ञापन
हरिद्वार/श्यामपुर। श्यामपुर थाना क्षेत्र में बेरोजगारी से तंग आकर आत्महत्या का प्रयास कर रहे युवक को पुलिस ने सूझबूझ से बचा लिया। चंडी घाट पुलिस चौकी लाने के बाद उसकी काउंसलिंग की गई। परिजनों से भी युवक से प्यार से बात करने की हिदायत दी गई।
विज्ञापन


थानाध्यक्ष नितेश शर्मा ने बताया कि शुक्रवार देर शाम कंट्रोल रूम के जरिये सूचना मिली कि चंडीघाट बस्ती में एक युवक घर में दरवाजा बंद कर फंदा लगाकर आत्महत्या करने का प्रयास कर रहा है। सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर देखा कि युवक पंखे से रस्सी का फंदा डालकर सुसाइड का प्रयास कर रहा था। खिड़की से पहले उसे समझाने की कोशिश की, लेकिन युवक ने किसी की बात नहीं सुनी। तब एक सिपाही ने युवक को बातों में उलझाया और दूसरे सिपाही ने घर की टिन को फाड़कर घर में प्रवेश कर रस्सी के फंदा गले में डाले युवक को तत्काल पकड़ लिया और फंदे से नीचे उतार कर घर का दरवाजा खोला।

एसओ ने बताया कि घर की परिस्थिति और बेरोजगारी के कारण युवक मानसिक रूप से काफी तनाव में था। उसके घर में एक बहन मानसिक रूप से कमजोर है। दूसरी बहन दिल्ली में यूपीएससी की तैयारी कर रही है। मां थर्ड स्टेज ब्लड कैंसर से पीड़ित है। पिता चंडीघाट श्मशान घाट के पास दुकान लगाकर परिवार का पालन पोषण करते हैं। युवक 12वीं पास है और बेरोजगार है। परिवार का इकलौता बेटा भी है। वह काफी समय से गुमशुम रहता है और डिप्रेशन की स्थिति में अपनी जीवन लीला समाप्त कारने की सोच रहा था। उसकी काउंसलिंग की जा रही है। उसे मानसिक रूप से स्थिर करने की कोशिश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें