फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haridwar News: युवती की मौत पर अस्पताल में तोड़तोड़ में 30 पर केस

विज्ञापन
विज्ञापन
हरिद्वार। जगजीतपुर स्थित एसआर मेडिसिटी अस्पताल में युवती की मौत के बाद हंगामा कर तोड़फोड़ करने के आरोप में पुलिस ने चार नामजद और 30 अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। आरोप है कि अल्ट्रासाउंड मशीन, प्रिंटर और पैथोलॉजी लैब का शीशा तोड़कर लाखों का नुकसान किया गया।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, एसआर मेडिसिटी अस्पताल जगजीतपुर निदेशक डाॅ. एसके मिश्रा की पत्नी डाॅ. रमन दीप कौर सिद्धू ने तहरीर में बताया कि 22 अगस्त की रात अहबाबनगर ज्वालापुर निवासी सानिया पुत्री गुलबहार को गंभीर हालत में परिजन लेकर आए थे।
डॉक्टरों ने स्थिति नाजुक बताते हुए बड़े अस्पताल में भर्ती कराने की सलाह दी थी। परिजन यहीं इलाज कराने पर अड़े रहे। 23 अगस्त की दोपहर जांच में मरीज का प्लेटलेट काउंट मात्र 25 हजार और टीएलसी 40 हजार पाए। दवा लाने में भी परिजनों ने देर की।
विज्ञापन

हालत बिगड़ने पर परिजनों की सहमति से रेफर किया। आरोप है कि शाम पांच बजे करीब 25-30 लोग अस्पताल में पहुंचे। मरीज के चाचा राजा, फैजान अंसारी, सुहेल काम, फैजल अंसारी समेत अन्य लोगों ने तोड़फोड़ की। थाना प्रभारी निरीक्षक चंद्रमोहन सिंह ने बताया कि जांच की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें