फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haridwar News: जेल से छूटे युवक ने किशोरी के फोटो किए वायरल, केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
- नगर कोतवाली क्षेत्र का मामला, फरवरी में मिली थी जमानत, जांच शुरू
विज्ञापन


हरिद्वार। पोक्सो अधिनियम के मुकदमे में कुछ समय पहले जेल से छूटे युवक पर पीड़ित किशोरी के पिता ने पुत्री की आपत्तिजनक तस्वीरें सोशल मीडिया पर अपलोड करने का आरोप लगाते हुए शहर कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया है। एसपी सिटी के निर्देश पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार, शहर कोतवाली क्षेत्र निवासी एक व्यक्ति ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि पोक्सो का मामला कोर्ट में विचाराधीन है। न्यायालय में उनकी पीड़ित बेटी व अन्य के बयान हो चुके हैं। मुख्य आरोपी रोहन तीन साल की सजा काटकर फरवरी 2025 से जमानत पर बाहर है। आरोप लगाया कि उसने एवं उसके साथियों ने पहले से तैयार कई फर्जी सोशल मीडिया आईडी बनाकर पीड़िता की आपत्तिजनक फोटो अपलोड करके प्रसारित कीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोप लगाया कि पहले भी उन्हें व परिवार को मुकदमा वापस लेने के लिए दबाव बनाया जा रहा है। इससे परिवार सदमे में है। उनकी पत्नी का देहांत भी इसी मानसिक दबाव के बीच हुआ, जबकि वह भी गंभीर बीमारी से पीड़ित हैं। कोतवाली प्रभारी रितेश शाह ने बताया कि इस संबंध में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें