फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haridwar News: ट्रेन की चपेट में आने से युवक का पैर कटा, एम्स किया रेफर

विज्ञापन
विज्ञापन
हरिद्वार। नगर कोतवाली क्षेत्र में रेलवे ट्रैक पर बैठा एक युवक ट्रेन की चपेट में आ गया। उसका पैर कट गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को मेला अस्पताल भिजवाया, जहां से उसकी हालत गंभीर देखते हुए एम्स ऋषिकेश रेफर कर दिया।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, सोमवार दोपहर पुलिस को सूचना मिली कि खड़खड़ी रेलवे फाटक के पास एक युवक ट्रेन की चपेट में आ गया है। सूचना मिलते ही खड़खड़ी चौकी प्रभारी नवीन नेगी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। दीपांशु कश्यप (21) निवासी कुंज गली, खड़खड़ी का पैर बुरी तरह जख्मी था। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से उसे मेला अस्पताल भिजवाया। डॉक्टरों ने प्राथमिकी उपचार के बाद उसकी हालत गंभीर देखते हुए एम्स ऋषिकेश रेफर कर दिया। युवक की हालत नाजुक बताई जा रही है। कोतवाली प्रभारी कुंदन सिंह राणा ने बताया कि युवक को एम्स भेजा गया है। वहां उसका इलाज चल रहा है। हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें