फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haridwar News: दुकान पर पानी की बोतल लेने रुके युवक से मारपीट

विज्ञापन
विज्ञापन
हरिद्वार। सिडकुल थाना क्षेत्र में पानी की बोतल लेने के लिए दुकान पर रुके एक युवक के साथ मारपीट कर दी गई। गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, सादात पुत्र आबिद निवासी ग्राम आन्नेकी हेतमपुर ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि छह अप्रैल को वह अपने परिचित अनिल के साथ सिडकुल क्षेत्र में किसी से मिलने जा रहा था। इसी दौरान दोनों ईएमएमएल चौक पर रुके और एक दुकान से पानी की बोतल लेने लगे। आरोप है कि तभी वहां मौजूद दो युवकों ने उससे बिना किसी कारण गाली-गलौज शुरू कर दी और विरोध करने पर मारपीट कर दी। उसे जान से मारने की धमकी भी दी।

एक युवक का नाम फरमान को उसने पहचान लिया। मौके पर मौजूद अनिल और अनीसा ने बीच-बचाव कर किसी तरह उसे बचाया। इसके बाद पुलिस को मामले की जानकारी दी। थाना प्रभारी अजय शाह ने बताया कि इस संबंध में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें